SEBI New Head Appointed | SEBI के 11th प्रमुख हुए नियुक्त

सेबी (SEBI) का परिचय

भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI – Securities and Exchange Board of India) भारत में शेयर बाजार और वित्तीय बाजारों का नियामक निकाय है। इसकी स्थापना 12 अप्रैल 1988 को हुई थी और इसे 30 जनवरी 1992 को एक संवैधानिक दर्जा (Statutory Status) दिया गया। इसका मुख्यालय मुंबई, महाराष्ट्र में स्थित है।
For More Information – https://www.sebi.gov.in/

 सेबी की स्थापना का उद्देश्य

 सेबी का मुख्य उद्देश्य निवेशकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना, शेयर बाजार में पारदर्शिता बनाए रखना और धोखाधड़ी व अनैतिक गतिविधियों को रोकना है। यह शेयर बाजार में निष्पक्ष और व्यवस्थित विकास को बढ़ावा देने का काम करता है।

 सेबी के प्रमुख कार्य

निवेशकों के हितों की रक्षा करना।
शेयर बाजार और वित्तीय बाजारों को नियंत्रित करना।
बाजार में पारदर्शिता और निष्पक्षता बनाए रखना।
कंपनियों, दलालों और अन्य वित्तीय संस्थानों को विनियमित करना।

SEBI के 11th प्रमुख तुहिन कांता

तुहिन कांता पांडेय: संक्षिप्त परिचय

SEBI के नए अध्यक्ष तुहिन कांता पांडेय, जो 11वें प्रमुख के रूप में नियुक्त हुए।

 

तुहिन कांता पांडेय एक वरिष्ठ IAS अधिकारी (1987 बैच, ओडिशा कैडर) हैं उन्होंने एयर इंडिया के निजीकरण, BPCL विनिवेश, LIC IPO, और राष्ट्रीय संपत्ति मुद्रीकरण योजना (NMP) में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

उन्हें सेबी के 11वें अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है |

तुहिन कांता पांडेय को उनकी आर्थिक नीतियों, वित्तीय सुधारों, और सरकारी संपत्तियों के प्रभावी प्रबंधन के लिए जाना जाता है।

Current Affairs से सम्बंधित अधिक जानकारी के लिए https://currentafffairs.com/  पर जाएँ।

Leave a comment